Gold Silver Prices Today (15 अप्रैल 2026): बुधवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में विभिन्न सूत्रों के अनुसार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है, जिससे वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और उसका सीधा असर बुलियन मार्केट पर पड़ […]

Gold Silver Prices Today (15 अप्रैल 2026): बुधवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में विभिन्न सूत्रों के अनुसार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है, जिससे वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और उसका सीधा असर बुलियन मार्केट पर पड़ रहा है। Survey Thank you for completing the survey! आज का सोने का भाव सोने की ताज़ा भाव की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह के कारोबार में 0.06% यानी 89 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,983 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले यह 1,52,072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली, जहां स्पॉट गोल्ड घटकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था। विभिन्न संस्थाओं के आंकड़ों में भी कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,52,610 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह करीब 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में टैक्स सहित सोने की कीमत घटकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मंगलवार का सोने का भाव पिछले कारोबारी दिन भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 300 रुपये सस्ता होकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था, जबकि इससे पहले यह 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में 25.92 डॉलर की गिरावट आई और यह 4,722.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 24K, 22K और 18K सोने के भाव कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम18 कैरेट11,561 रुपये92,488 रुपये1,15,610 रुपये11,56,100 रुपये22 कैरेट14,126 रुपये1,13,008 रुपये1,41,260 रुपये14,12,600 रुपये24 कैरेट15,409 रुपये1,23,272 रुपये1,54,090 रुपये15,40,900 रुपये आज का चांदी का भाव अब अगर चांदी की बात करें, तो उसमें भी इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी है। MCX पर चांदी का वायदा भाव गिरकर 2,41,150 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले दिन यह 2,43,274 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। इस साल 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। IBJA के मुताबिक चांदी की कीमत लगभग 2,36,981 रुपये प्रति किलो रही, जबकि गुडरिटर्न्स के अनुसार यह करीब 2,55,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंची। दिल्ली के सर्राफा बाजार में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी का भाव गिरकर 2,45,200 रुपये प्रति किलो (टैक्स सहित) रह गया। मंगलवार का चांदी का भाव पिछले कारोबारी सत्र में भी चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली में इसकी कीमत 1,800 रुपये घटकर 2,45,200 रुपये प्रति किलो हो गई थी, जबकि इससे पहले यह 2,47,000 रुपये प्रति किलो पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी कमजोर रही और 1.58 डॉलर यानी लगभग 2.09% गिरकर 74.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। यह भी पढ़ें: ‘Maharaja’ वाले विजय सेतुपति की ये डार्क एक्शन-थ्रिलर सीरीज है मस्ट-वॉच, होश उड़ा देगी 10 एपिसोड की कहानी, OTT पर कर रही ट्रेंड