भारत में पहचान के सबसे अहम दस्तावेजों में से एक Aadhaar कार्ड को अपडेट करना अब पहले जैसा झंझट भरा नहीं रहा. Unique Identification Authority of India यानी UIDAI ने प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है, जिससे अब आप अपने मोबाइल नंबर और एड्रेस को सीधे फोन से अपडेट कर सकते हैं. अब […]
भारत में पहचान के सबसे अहम दस्तावेजों में से एक Aadhaar कार्ड को अपडेट करना अब पहले जैसा झंझट भरा नहीं रहा. Unique Identification Authority of India यानी UIDAI ने प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है, जिससे अब आप अपने मोबाइल नंबर और एड्रेस को सीधे फोन से अपडेट कर सकते हैं. अब न लंबी लाइनों में लगने की जरूरत है और न ही बार-बार सेंटर के चक्कर काटने की. Survey Thank you for completing the survey! यह बदलाव खास तौर पर उन लोगों के लिए बड़ा राहत भरा है जो दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं, जहां Aadhaar सेंटर आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं. अब Aadhaar अपडेट हो गया आसान पहले Aadhaar अपडेट का मतलब था कि आपको एनरोलमेंट सेंटर जाना पड़ेगा, समय देना पड़ेगा और कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता था. अब यह पूरी प्रक्रिया आपके फोन पर आ गई है, जिससे आप कहीं से भी यह काम कर सकते हैं. इससे न सिर्फ समय की बचत होती है बल्कि पूरी प्रक्रिया ज्यादा सरल और यूजर फ्रेंडली भी बन गई है. मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया अगर आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से Aadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐप खोलने के बाद “Update Mobile Number” विकल्प पर जाएं और नया मोबाइल नंबर दर्ज करें.
Aadhaar Card Update 2026 इसके बाद उस नंबर पर OTP आएगा, जिसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा. इसके साथ ही फेस ऑथेंटिकेशन भी करना होगा. सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट कर दें. UIDAI आपके डिटेल्स को वेरिफाई करेगा और अपडेट होने पर आपको सूचना मिल जाएगी. आप ऐप के अंदर ही अपने रिक्वेस्ट का स्टेटस भी देख सकते हैं. एड्रेस बदलने का तरीका भी हुआ आसान Aadhaar में एड्रेस अपडेट करना भी अब मोबाइल से संभव है. इसके लिए आपको Aadhaar नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करना होगा. इसके बाद MPIN, बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी. “Services” सेक्शन में जाकर “Address Update” ऑप्शन चुनें और नया एड्रेस दर्ज करें. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और अपनी डिटेल्स को दोबारा जांच लें. 75 रुपये की फीस देने के बाद आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी. इसके बाद UIDAI वेरिफिकेशन शुरू करेगा और आप ऐप के जरिए उसका स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं. New aadhaar App ऑनलाइन सिस्टम के फायदे इस नए सिस्टम से सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. पूरा काम घर बैठे हो जाता है और समय की काफी बचत होती है. कागजी प्रक्रिया भी कम हो गई है और आप अपने हिसाब से कभी भी अपडेट कर सकते हैं. यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए जरूरी है जो छोटे शहरों या गांवों में रहते हैं, जहां सुविधा सीमित होती है. किन बातों का ध्यान रखना जरूरी इस प्रक्रिया को शुरू करने से पहले आपका इंटरनेट कनेक्शन सही होना चाहिए. जरूरी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें और मोबाइल नंबर सही डालें ताकि OTP में कोई समस्या न आए. रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद उसका स्टेटस जरूर चेक करते रहें, क्योंकि कभी-कभी अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है. यह भी पढ़ें: Airtel का तगड़ा प्लान..अनलिमिटेड मिलेगा 5G और 4G डेटा, साथ में JioHotstar का भी सब्सक्रिप्शन, जानें दूसरे बेनिफिट्स
